Saraikela News: एनआईटी जमशेदपुर की शोधार्थी प्रीति कुंडू को प्रतिष्ठित डॉ. जयश्री कुलकर्णी पुरस्कार


सरायकेला: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर की पीएचडी शोधार्थी प्रीति कुंडू को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित “डॉ. जयश्री कुलकर्णी अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग पेपर इन द डिज़ाइन एंड एप्लीकेशन ऑफ वेयरेबल एंटेना” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हैदराबाद के बीवीआरआईटी नरसापुर में 10 से 13 जून तक आयोजित 5वें आईईईई वायरलेस, एंटेना एंड माइक्रोवेव सिम्पोजियम (WAMS-2026) में प्रदान किया गया।

प्रीति कुंडू को यह पुरस्कार उनके शोध पत्र “एन अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट फ्लेक्सिबल वाइडबैंड एंटेना फॉर वेयरेबल बॉडी एरिया नेटवर्क एप्लीकेशंस” के लिए दिया गया। पुरस्कार के तहत उन्हें 10 हजार रुपये की नकद राशि, स्मृति चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।



प्रीति कुंडू एनआईटी जमशेदपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में डॉ. सुरजीत कुंडू के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। उनका शोध क्षेत्र वाइडबैंड वेयरेबल और बायोमेडिकल एंटेना है, जिसका उपयोग स्वास्थ्य निगरानी और अगली पीढ़ी की वायरलेस संचार प्रणालियों में किया जाता है।

वर्तमान में वह मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, गलूडीह में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं।

इस उपलब्धि पर उनके शोध निर्देशक डॉ. सुरजीत कुंडू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य के शोध कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि एनआईटी जमशेदपुर तथा मैरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। संस्थानों ने इसे वायरलेस एवं बायोमेडिकल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बढ़ते शोध योगदान का प्रमाण बताया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post