Saraikela News: केपी सोरेन ने मैराथन रनर्स ग्रुप को दिखाई हरी झंडी, दलमा चढ़ाई के लिए रवाना हुई टीम


सरायकेला। मिशन फिट इंडिया कैंपेनिंग के तहत रविवार को सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर परिसर से मैराथन रनर्स ग्रुप (गम्हरिया) की 40 सदस्यीय टीम को झामुमो नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम पारडीह काली मंदिर से दलमा की चढ़ाई कर फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।

इस अवसर पर केपी सोरेन ने कहा कि नियमित व्यायाम और खेलकूद स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से फिट इंडिया अभियान से जुड़कर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बीटी दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post