अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर कराटे प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न
संतोष वर्मा
Chaibasaःअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23-27 जून तक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में किया जा रहा है जिसमें कराटे की प्रतियोगिता कराई गई इस प्रतियोगिता में लगभग 100 कराटे कारों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय तक स्थानीय संत जेवियर स्कूल चाईबासा के ऑडिटोरियम हॉल में आज संपन्न हुई विजेता कराटे कारों को संत संत जेवियर स्कूल के प्रधानाध्यापक सह डायरेक्टर फादर यूजिन एक्का, जेकेए इंडिया झारखंड के उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अली, वेस्ट सिंहभूम ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दीपक पासवान संत जेवियर स्कूल चाईबासा के वरिष्ठ शिक्षक संजू सर एवं राकेश तिग्गा के द्वारा सभी को प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सह जेकेए इंडिया झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने दी इस कराटे प्रतियोगिता में अंडर 14 ,अंडर 17 एवं अंगर-19 गर्ल्स एवं बॉयज कैटिगरी के काता और कुमीते की प्रतियोगिता कराई गई । कराटे प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा ।
अंडर 14 इयर्स बॉयज काता- गोल्ड -अमन तीयू, सिल्वर- विजय सिंह कोडा़ एवं ब्रोंच- अंगद रजक। अंडर 14 इयर्स गर्ल्स काता -
गोल्ड -सुप्रिया कुमारी ,सिल्वर- एंजेल सरदार, ब्रोंच- प्रज्ञा कुमारी। अंडर 14 इयर्स गर्ल्स कुमीते + 40 केजी-
गोल्ड- समृद्धि जारीका, सिल्वर- लक्ष्मी हेंब्रम, ब्रोंच- सिमरन सिदू एवं प्रियंका कारवा ।
अंडर 14 इयर्स गर्ल्स कुमीते - 40 केजी-
गोल्ड -नंदिनी मछुवा, सिल्वर- एंजेल सरदार, ब्रोंच-तनुजा मछुवा एवं आफशीन फातिमा
अंडर 14 इयर्स बॉयज कुमीते + 40 केजी-
गोल्ड अंश मछुआ, सिल्वर समर सिंह कुंटिया, ब्रोंच आर्यन राज यादव एवं रिमील कालुंडिया,
अंडर 14 इयर्स बॉयज कुमीते - 40 केजी-
गोल्ड आयन तीयू, सिल्वर अमन तीयू एवं ब्रोंच अंगद रजक एवं अंकित विश्वकर्मा।
अंडर 17 इयर्स गर्ल्स काता
गोल्ड स्नेहा सोय, सिल्वर मिष्का सवैया, ब्रोंच श्रेयसी कुंकल,
अंडर 17 इयर्स बॉयज काता
गोल्ड आयुष सरदार ,सिल्वर श्याम पिंगुवा, ब्रोंच यश कुजूर। अंडर 17 इयर्स कुमीते
गोल्ड श्रेयसी कुंकल, सिल्वर डोली सवैया, ब्रोंच स्नेहा सोय एवं मिष्का सवैंया
अंडर 17 इयर्स बॉयज कुमीते-
गोल्ड-आयुष सरदार, सिल्वर- गौतम सुरीन, ब्रोच-यश कुजूर एवं जीत बलराज तांती
अंडर 19 इयर्स गर्ल्स काता
गोल्ड भावनी कुमारी, सिल्वर जुसिना तुबीद एवं ब्रोंच अंतरा कुमारी।
अंडर 19 इयर्स गर्ल्स कुमीते
गोल्ड भावनी कुमारी, सिल्वर अंतरा कुमारी एवं ब्रोंच जुशीना तुबिद
कल 27 जून को चक्रधरपुर में ताइक्वांडो खेल के साथ समापन समारोह होगा।
