Saraikela JMM BLA's Training: सरायकेला में झामुमो का बूथ सम्मेलन आयोजित, बीएलए को दिया गया प्रशिक्षण; केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय हुए शामिल



सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा सरायकेला टाउन हॉल में बूथ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बूथ लेवल एजेंट (BLA) एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा मतदाताओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।




सम्मेलन के दौरान स्क्रीन के माध्यम से BLA एवं कार्यकर्ताओं को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत कई मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को ऐसे मामलों की पहचान कर पात्र मतदाताओं के नाम पुनः जोड़ने तथा मतदाता सूची को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में सिंहभूम सांसद जोबा मांझी, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जिला अध्यक्ष डॉ. सुवेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, कृष्णा बास्के, गणेश चौधरी, सहित झामुमो के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे।

वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन और शुद्ध मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रक्रिया एवं मतदाता सूची से जुड़े विषयों की विस्तृत जानकारी देना था।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post