जगन्नाथपुर ः पुराना पंचायत भवन के भूमि पर मुख्य सड़क में दो मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने का रास्ता साफ, जल्द निर्माण कार्य शुरू किए जाने की संभावना
विधायक सोनाराम सिंकू का प्रयास लाया रंग, पंचायत भवन की भूमि अब होगा अतिक्रमण मुक्त होगी
मार्केट कॉम्प्लेक्स में मिटिंग हॉल भी होगा, जिला परिषद के आय श्रोत को बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है, बदलेगी सुर
santosh verma
Chaibasa ः जगन्नाथपुर पुराना पंचायत भवन को हटा कर नए मार्केट काम्प्लेक्स बनाने की मांग जगन्नाथपुर के विधायक सोना राम सिंकु ने पंचायती राज विभाग के सचिव को पत्र लिखकर मांग की थी. विभाग ने विधायक के अनुशंसा के आलोक में उपायुक्त, पश्चिम सिंहभूम को भूमि का ब्यौरा, योजना का प्राक्कलन की मांग की है. जियो टेग फोटो की भी मांग की गई है, विभाग ने विहित प्रपत्र में रिपोर्ट भी मांगा है. मार्केट काम्प्लेक्स बनने से बेरोजगार लोगों को दुकान के रूप में रोजगार मिलेगा,जिला परिषद को आय का श्रोत बनेगा.


