चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद खुराक

चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद खुराक



संतोष वर्मा

Chaibasaःराष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान के तहत रविवार को चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सहभागिता करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी एवं प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा की पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने केक काटकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।



 इसके उपरांत उन्होंने गुब्बारा छोड़कर, सामूहिक सेल्फी प्वाइंट पर सहभागिता करते हुए हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर किए तथा उपस्थित अभिभावकों एवं आमजनों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने तथा अभियान को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।



इस अवसर पर उपायुक्त ने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं तथा किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित न रहने दें। 



कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अभियान के सफल संचालन हेतु की गई तैयारियों की जानकारी भी दी गई। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए अपने आसपास के सभी पात्र बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि पश्चिमी सिंहभूम को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प को और अधिक सशक्त किया जा सके।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post