ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय

 ठाकुरा गांव के मुंडा दामु चाम्पिया पद से विमुक्त, ग्राम सभा में लिया गया सर्वसम्मत निर्णय



santosh verma

Chaibasa ः नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत एवं गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में गांव के लोगों ने सर्वसम्मति से वर्तमान मुंडा दामु चाम्पिया को मुंडा पद से विमुक्त करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में कहा कि दामु चाम्पिया की गुवा सेल खदान में नौकरी लग चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार संविधान एवं पारंपरिक व्यवस्था के नियमों के तहत कोई व्यक्ति मुंडा पद पर रहते हुए सेल अथवा अन्य किसी संस्थान में नौकरी नहीं कर सकता। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए ग्राम सभा आयोजित की और निर्णय पारित किया। बैठक में 9 मौजा के मुंडा, डाकुआ, गांव के बुद्धिजीवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी की सहमति से दामु चाम्पिया को मुंडा पद से मुक्त किया गया। साथ ही ग्राम सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि नए मुंडा के चयन तक जामदा पीढ़ मानकी साजन चातोम्बा की देखरेख में मुंडा पद का कार्यभार संचालित किया जाएगा। ग्राम सभा के माध्यम से यह भी तय किया गया कि नए मुंडा के चयन की प्रक्रिया शुरू करने हेतु प्रखंड कार्यालय एवं जिला स्थित मुंडा-मानकी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी सूचना दी जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post