Chaibasa Utkarsh Small Finance Bank Misconduct: उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक चाईबासा से कॉल कर अभद्र व्यवहार का आरोप, बिना खाता धारक से लोन भरने की देता धमकी



चाईबासा/संतोष वर्मा: चाईबासा शहर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक चाईबासा शाखा से फोन कॉल कर लोगों को परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। भुक्तभोगियों का आरोप है कि विक्रम पोद्दार नामक व्यक्ति को बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर अनजान लोगों को कॉल करता है और अलग-अलग व्यक्तियों के लोन का हवाला देकर भुगतान करने का दबाव बनाता है। आरोप है कि कॉल के दौरान अभद्र भाषा, धमकी और गाली-गलौज का भी प्रयोग किया जाता है। पीड़ित का कहना है कि जिन लोगों को कॉल किए जा रहे हैं, उनका संबंधित लोन खातों से कोई सीधा संबंध नहीं है, इसके बावजूद उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है।

भुक्तभोगी ने बताया कि कुछ महीनों पहले भी इस संबंध में बैंक शाखा को नंबर बदलने और अनावश्यक कॉल बंद कराने की जानकारी दी गई थी। उस समय बैंक की ओर से आगे इस तरह के कॉल नहीं आने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से फिर से कॉल कर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी ग्राहक द्वारा समय पर लोन भुगतान नहीं हो पाता है तो भी बैंक या उसके प्रतिनिधियों को मर्यादित और कानूनी प्रक्रिया के तहत व्यवहार करना चाहिए। लगातार हो रही बदसलूकी और धमकी भरे कॉल से लोग मानसिक रूप से परेशान हैं। मामले को लेकर लोगों ने बैंक प्रबंधन से जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है इसके बावजूद अगर विक्रम पोद्दार के ऊपर कार्रवाई नहीं होगी तो इसकी लिखित शिकायत की जायेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post