टोंटो प्रखंड के सुरनिया गांव में बन रहे एकलव्य विद्यालय में कार्यरत मजदूरों के बीच हुई बैठक, मजदुरों को न्यूनतम मजदुरी दर कम दिया जाने का आरोप
26 मई को श्रम आयुक्त झारखंड सरकार रांची में राज्य स्तरीय होगा धरना प्रदर्शन
संतोष वर्मा
Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो प्रखंड के सुरनिया गांव में एकलव्य विद्यालय निर्माण में कार्यरत मजदूरों के बीच बैठक किया । एकलव्य विद्यालय निर्माण में मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर से भुगतान नहीं होने को लेकर सहायक श्रम आयुक्त केंद्रीय को बार बार आवेदन देने के बावजूद मजदूरों को सरकार का निर्धारित मजदूरी दर का भुगतान नहीं कराना दुर्भाग्य है। वर्तमान में 460 रुपया दिया जा रहा है जबकि 560 रुपया मजदूरी दर है। इसके अलावा बैंक खाता में भुगतान नहीं होने के कारण pf का लाभ भी नहीं मिल सकेगा। इसी तरह सभी जगह मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दर का भुगतान नहीं हो रहा है पलायन होना इसका मुख्य कारण है। सरकार कानून जरूर बनाती है लेकिन उसका अनुपालन श्रम विभाग द्वारा करा पाना संभव नहीं है। श्रम विभाग के अधिकारी सिर्फ वेतन भोगी बनकर बैठे हुए हैं। भवन सह निर्माण कार्य योजना में 6 हजार करोड़ रुपए का राशि जमा हो गया लेकिन इसका लाभ मजदूरों को नहीं मिल कर श्रमिक मित्र और अफसरों को हो रहा है। करोड़ों का घोटाला हो रहा है। आगामी 26 मई को श्रम आयुक्त झारखंड सरकार रांची में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा और एसीबी से जांच कर दोषियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही करने का मांग किया जायेगा।
