Chaibasa News: मंझारी में अवैध शराब पर छापेमारी, भारी मात्रा में महुआ-जावा व चुलाई शराब नष्ट, एक गिरफ्तार


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को मंझारी प्रखंड के पूरनिया गांव में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने करीब 2000 किलो जावा महुआ और 90 लीटर चुलाई शराब को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके अलावा 6.50 लीटर बियर भी जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान चंद्र मोहन सवैया, निवासी उलीडीह (मंझारी) को मौके से गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की ओर से इस मामले में कुल 5 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post