Saraikela Labour Day Bike Rally: मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन ने निकली बाइक रैली, मजदूर ने रतिलाल महतो को दी श्रद्धांजलि


सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मजदूर यूनियन की सरायकेला जिला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गम्हरिया में भव्य ‘मजदूर एकता महारैली’ निकाली गई। रैली के माध्यम से मजदूरों ने अपने अधिकारों और एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रैली की शुरुआत सिधू-कान्हू चौक ( आदित्यपुर) से हुई। विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए यह रैली आदित्यपुर मेन रोड के रास्ते ऊपरबेड़ा स्थित अमर शहीद रतिलाल महतो के स्मारक स्थल पहुंची। यहां मजदूरों और यूनियन पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रैली का नेतृत्व कर रहे मजदूर नेता सुनील गोराई ने इस अवसर पर कहा कि मजदूरों की ताकत उनकी एकता में निहित है। उन्होंने सभी मजदूरों से संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि यूनियन मजदूरों के हक और सम्मान की लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ी है।

महारैली के दौरान “मजदूर एकता जिंदाबाद” और “हमारा हक हमें दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूर, यूनियन सदस्य और स्थानीय लोग शामिल हुए।संकल्प लिया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post