सरायकेला: ईद-उल-अज़हा के पावन अवसर पर सरायकेला के पूर्व झामुमो विधानसभा प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश माहली ने समस्त झारखंडवासियों को दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवासीय कार्यालय में लोगों के बीच त्योहार सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान गणेश माहली ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, भाईचारे और मानवता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द एवं प्रेम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के त्योहार समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा।
