जिले के सभी विद्यालयों में “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 जिले के सभी विद्यालयों में “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का हुआ आयोजन



santosh verma

Chaibasaःजिले के सभी विद्यालयों में आज “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चों के लिए विशेष पकवान की व्यवस्था की गई तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मई माह में जन्में बच्चों का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। विद्यालयों में केक काटकर बच्च़ों को शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं बच्चों के बीच उत्साह एवं आनंद का माहौल देखने को मिला।

उक्त कार्यक्रम के तहत जिला स्तर के वरीय पदाधिकारी एवं सहायक वरीय पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया गया। पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ बैठकर तिथि भोजन ग्रहण किया तथा जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर केक भी काटा।

मौके पर वरीय पदाधिकारी एवं सहायक वरीय पदाधिकारी के द्वारा श्रमदान करके विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post