Saraikela/Kharsawan: खरसावां में पत्नी ही निकली पति की हत्यारोपी, चार गिरफ्तार


सरायकेला: खरसावाँ थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 18/2026 का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए हत्या के मामले में मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 3 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें आवेदक सुखराम सरदार ने अपने भाई बाया सरदार की हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया। जांच के दौरान सामने आया कि हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी सुनीता सरदार की मुख्य भूमिका थी। पुलिस ने सुनीता सरदार (38), सोमा मुण्डा उर्फ लुबू मुण्डा (41), डौर सिंह मुण्डा उर्फ सुईदल मुण्डा (22) एवं बिरा मुण्डा (26) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा फरसा, एक स्कूटी (JH01GF1233) तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी सोमा मुण्डा का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

इस कार्रवाई में सरायकेला पुलिस, खरसावाँ थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं तकनीकी शाखा की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post