Chaibasa News: जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु जगन्नाथपुर प्रखंड वासियों को एक साथ चार सड़कों का शिलान्यास कर देगें सौगात


चाईबासा/संतोष वर्मा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय में पड़ने वाले विभिन्न पंचायतों और मुख्यालयों को जोड़ने वाले सड़कों का शिलान्यास कर सोमबार को एक साथ जगन्नाथपुर वासियों को सौगात देगें. इस दौरान कार्यकर्ताओं से भी अपील किया गया है की इस अवसर भाड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहूंचें और ग्रामिणों तथा पार्टी कार्यकार्ताओं का हौसला बढ़ाएं.

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

1. समय 08:00 बजे पूर्वाह्न को - तोंडांगहातु पंचायत के ग्राम तेंतोडीपोसी में जगन्नाथपुर-जैतगढ मुख्य सड़क मुरजुम्बा से सुसुन अखाड़ा होते हुए श्रीराम केराई घर सामने तक पी०सी०सी० पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास। 

2. समय 09:00 बजे पूर्वाह्न को - जगन्नाथपुर प्रखण्ड में सोसोपी PWD रोड से बुद्धाकमान वाया कुदाहातु तक सड़क के सुदृढ़ीकरण (लम्बाई- 4.65 कि०मी०) निमार्ण कार्य का शिलान्यास। 

3. समय 10:00 बजे पूर्वाह्न को - जगन्नाथपुर प्रखण्ड में बेलपोसी, मानिकपुर (डाउबेड़ा) से जोगीनंदा तक सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई- 3.75 कि०मी०) का शिलान्यास।

4. समय 11:30 बजे पूर्वाह्न को- जगन्नाथपुर प्रखण्ड में डाकुवा जंगल से बुद्धाकमान वाया केंदुआ तक सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य (लम्बाई- 5.73 कि०मी०) का शिलान्यास।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post