Chaibasa News: गुवा सेल में बाहरी लोगों की बहाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन



चाईबासा/संतोष वर्मा: गुवा सेल में मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बाहरी लोगों का भीटी मेडिकल कराए जाने के विरोध में मंगलवार सुबह 10 बजे सशक्त संयुक्त मोर्चा ने ठेका मजदूरों एवं बेरोजगार युवाओं के साथ जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न नारेबाजी करते हुए स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई। मोर्चा के सदस्यों ने आरोप लगाया कि गुवा क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवक मौजूद हैं, इसके बावजूद कंपनी बाहरी लोगों का मेडिकल और ट्रेनिंग कराकर उन्हें नौकरी देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं का रोजगार छीना जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

सशक्त संयुक्त मोर्चा ने मां सरला कंस्ट्रक्शन कंपनी पर स्थानीय नीति की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी बाहरी लोगों को प्राथमिकता दे रही है। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा ने कंपनी के स्टाफ रूद्रो प्रधान को लेकर भी सवाल उठाया। उनका कहना था कि रूद्रो प्रधान की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें अब तक नौकरी पर रखा गया है। मोर्चा ने इस मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की है। संगठन के नेताओं ने कहा कि नियमों को दरकिनार कर बाहरी लोगों को मेडिकल और प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही सेवानिवृत्ति की उम्र पार कर चुके कर्मियों को भी नौकरी पर बनाए रखा गया है।

आंदोलन में झारखंड मजदूर यूनियन के महासचिव हेमराज सोनार, अध्यक्ष लालमोहन महतो, भारतीय मजदूर संघ के महासचिव मुकेश लाल, समीर पाठक, सीटू के महेश गोप, क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के राकेश सुंडी, बेरोजगार संघ से उदय सिंह, कैलाश दास सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर एवं बेरोजगार युवक उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post