खान निरिक्षक नें नोवामुण्डी थाना क्षेत्र से स्टोन चिप्स का ओवरलोड हाइवा किया जब्द

खान निरिक्षक नें नोवामुण्डी थाना क्षेत्र से स्टोन चिप्स का ओवरलोड हाइवा किया जब्द 



संतोष वर्मा

Chaibasa ः खान निरीक्षक निखिल दास द्वारा नोवामुंडी थाना क्षेत्र के समीप हाइवा वाहन संख्या OD14W 9134 को जांच हेतु रोका गया। जांच के क्रम में उक्त वाहन में स्टोन चिप्स का ओवरलोड परिवहन पाया गया।खनिज परिवहन से संबंधित नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर खान निरीक्षक निखिल दास द्वारा वाहन को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए जब्त (Seized) किया गया तथा अग्रेतर कार्रवाई / जुर्माना वसूले जाने तक नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज परिवहन, ओवरलोडिंग एवं नियम विरुद्ध संचालन के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post