“गंगोत्री से बंगाल की खाड़ी तक भाजपा का परचम, जनता के विश्वास की ऐतिहासिक जीत” - मधु कोड़ा


चाईबासा/संतोष वर्मा: आसाम, बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आज पोस्ट ऑफिस चौक, चाईबासा में भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर आतिशबाजी की गई तथा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। घंटों तक चले इस उत्सव में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया और “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर प्रेस से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की जीत है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से लेकर बंगाल की खाड़ी तक, जहां-जहां गंगा बहती है, वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड में भी, विशेषकर साहिबगंज जैसे गंगा तट वाले क्षेत्रों के साथ, झारखंड में आगामी चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति अधिनियम को तीनों राज्यों की मातृशक्ति ने अपनी भागीदारी से मजबूती प्रदान की है। यह जीत महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।

प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज तीनों राज्यों में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को निरंतर प्रगति के शिखर पर पहुंचते देख रही है और इसी कारण उनका विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद प्रत्याशी रहे रमेश खिरवाल
भूषण पाट पिंगुआ, चंदन झा ,जय श्री बांद्रा सनी पासवान रंजन प्रसाद चंद्र मोहन तिऊ, रूपा सिंह दास, हेमंत केशरी ,प्रताप कटिहार, राकेश सिंह बबलू, नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार, दिलीप साव,रोहित दास ,रवि विश्वकर्मा हर्ष रवानी पंकज सिंह एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गण शुरू नदी ,मनीष राम शुरू नंदी, अक्षय खत्री, कामेश्वर विश्वकर्मा, सुबोध प्रसाद, पिंटू प्रसाद, अनिल महतो, मृदुला निषाद, रीना कर, डोली कर,  हेमंती विश्वकर्मा, अंकित कुमार, संजय पति, जूली खत्री, संजय पासवान एवं सैकड़ो की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

यह विजय उत्सव पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया, जो यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता का विश्वास अटूट बना हुआ है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post