Chaibasa janta Milan: जनता मिलन दिवस में उपायुक्त ने सुनी फरियाद, त्वरित कार्रवाई के निर्देश


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

जनता मिलन दिवस के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिल रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post