दो साल पहले विधायक निरल पूर्ति नें किया था सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास, अब तक नहीं बनी सड़क नाराज ग्रामिणों नें काटा बवाल

 दो साल पहले विधायक निरल पूर्ति नें किया था सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास, अब तक नहीं बनी सड़क नाराज ग्रामिणों नें काटा बवाल



नाराज ग्रामीणों ने जिला परिषद माधव चन्द्र कुंकल के अध्यक्षता में सान रूंजू गांव में की बैठक

संतोष वर्मा

Chaibasaःमझगांव विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाला मंझारी प्रखंड के मंझारी नहर से मुलियाबासा तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना तक सड़क निर्माण हेतु विधायक निरल पूर्ति के द्वारा 11.03.24 को शिलान्यास किए जाने के 2 साल गुजर जाने के बाद भी सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने जिला परिषद माधव चन्द्र कुंकल के अध्यक्षता में सान रूंजू गांव में बैठक की।ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराते हुए की सड़क के खराब रहने के कारण बीमारी के हालात में एम्बुलेंस गाड़ी में गांव तक नहीं पहुंचता है।मरीज को खटिया में ढोकर आधा रास्ता तक ले जाना पड़ता है।माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि प्रखण्ड मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर होने के बाबजूद सड़क का निर्माण न होना काफी दुर्भाग्य है।मंझारी प्रखंड के अंतर्गत ऐसे कई सड़के है जिसका शिलान्यास 2024 के विधासभा चुनाव के पूर्व किया गया था परंतु चुनाव के 2 साल बीतने के बावजूद सड़क के निर्माण हेतु 1 डेला गिट्टी तक नहीं गिरा।सड़क के निर्माण नहीं होने के विरुद्ध ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि आगामी दिनांक 20.05.26 को आर०ई०ओ विभाग का घेराव किया जायेगा । मौके पर चांदु बिरुवा,सुंदर कुँकल,सुंदर गोप,ललित सुंडी,नेहरू लाल,छोटा बिरुवा,गुरुचरण बिरुवा,सरिता कुई,बसंती कुई, लंबो कुई आदि उपस्थित थे

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post