चाईबासाःसदर अस्पताल सभागार में वेक्टर बॉर्न डिजीज को लेकर सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी के अध्यक्षता में हुई समीक्षात्मक बैठक,सात प्रखंड मलेरिया जोन
कहा पश्चिमी सिंहभूम जिला में वेक्टर बॉर्न डिजीज़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठकमनोहरपुर, गोइलकेरा , सोनुवा, बड़ा जामदा, मंझारी, टोन्टो और बंदगांव मलेरिया का अतिञञ प्रभावित और जोखिम प्रखंड हैः डॉ जुझार माझी
santosh verma
Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन, डॉ० जुझार मांझी की अध्यक्षता में वेक्टर बॉर्न डिजीज़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन सदर अस्पताल सभागर में किया गया।सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम ज़िला सहित पूरा कोल्हान प्रमंडल मलेरिया का अति प्रभावित क्षेत्र है।पश्चिमी सिंहभूम अंतर्गत मनोहरपुर, गोइलकेरा , सोनुवा, बड़ा जामदा, मंझारी, टोन्टो और बंदगांव मलेरिया का अति प्रभावित और जोखिम प्रखंड है, जहां से लगातार मलेरिया धनात्मक रोगियों की पुष्टि हो रही है।
मलेरिया के संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर या स्वास्थ्य उपकेंद्र अंतर्गत ग्रामों में संबंधित ग्राम की सहिया, एम्0 पी0 डब्ल्यू0, ए0 एन0 एम0 द्वारा सतत् निगरानी, प्रत्येक ज्वर से पीड़ित व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं तथा संभावित रोगियों का जांच और पूर्ण उपचार, रोगी का फॉलो-अप के साथ-साथ जन जागरूकता करने तथा ग्राम की सेविका, जल सहिया, जे० एस० एल० पी० एस० सदस्य, पी० आर० आई० सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने का आदेश दिया तथा उन्होंने कहा कि एक भी मलेरिया धनात्मक रोगी की पुष्टि होने पर उस ग्राम में प्रत्येक घरों में फीवर सर्वे किया जाना है, जब तक धनात्मक रोगियों की संख्या शून्य न हो जाए।
प्रत्येक माह के 09 तारीख को सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसवपूर्व जांच के साथ मलेरिया की जांच और पूर्ण उपचार के साथ हाई रिस्क प्रेग्नेंसी को चिन्हित कर संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी द्वारा दिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रझ अंतर्गत एम् पी डब्ल्यू अपने क्षेत्र में सप्ताह में 05 दिन मलेरिया एवं वेक्टर बॉर्न डिजीज़ संबंधित कार्य का संपादन करेंगे तथा 01 दिन अपने स्वास्थ्य उपकेंद्र में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन संबंधित कार्य किया जाएगा, इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर से रोस्टर तैयार की जा रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि अगले 20 मई से ज़िला अंतर्रत मलेरिया अति प्रभावित ग्रामों में प्रथम चक्र का छिड़काव डेल्टा मेथरिन कीटनाशक द्वारा प्रत्येक घर के अंदर छिड़काव किया जाएगा इसके लिए प्रखण्ड स्तरीय सक्षम कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है।इस समीक्षा बैठक में सभी 15 प्रखंड से मलेरिया तकनीकी पर्यवेक्षक, निगरानी निरक्षक, इन चार्ज भी0 बी0 डी0, CINI संस्था से प्रखंड समन्वयक, जिला समन्वयक, जिला भी0 बी0 सलाहकार,भी0 बी0 डी0 तकनीकी पर्यवेक्षक वित्तीय एवं रसद सहायक, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला भी0 बी0 डी0 पदाधिकारी, ज़िला आर0 सी0 एच0 पदाधिकारी उपस्थित रहे।
