भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरे राज्य के जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की गई, जिसमें पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला के संगठन प्रभारी के रूप में विनय जायसवाल को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरे राज्य के जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की गई, जिसमें पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला के संगठन प्रभारी के रूप में विनय जायसवाल को सौंपी जिम्मेदारी


santosh verma

Chaibasa ः भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा आज पूरे राज्य के जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की गई, जिसमें पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिला के संगठन प्रभारी के रूप में  विनय जायसवाल को दायित्व सौंपा गया है। विनय जायसवाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं तथा संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी समर्पण भावना, सक्रिय कार्यशैली एवं लंबे अनुभव का लाभ निश्चित रूप से पश्चिम सिंहभूम जिला भाजपा संगठन को मिलेगा तथा संगठन और अधिक मजबूत होगा।भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से विनय जायसवाल को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। जिला कमेटी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।


Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post