BJP By-Election Update: भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद उपचुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए


न्यूज डेस्क: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद उपचुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार से श्री सूर्य कुमार शर्मा (अरविंद शर्मा) को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि महाराष्ट्र से डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।


यह निर्णय केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से 28 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से सार्वजनिक किया गया। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि घोषित उम्मीदवार अपने-अपने राज्यों में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यह घोषणा आगामी विधान परिषद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज करने वाली मानी जा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post