Saranda CRPF Plantation Drive: सारंडा-किरीबुरू में सीआरपीएफ का पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


चाईबासा/संतोष वर्मा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सोमवार को 26वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल ने किया। अभियान के तहत किरीबुरू परिसर सहित जम्बाईबुरु, थलकोबाद, झिरझिरिबुरु तथा गुण्डीजोरा क्षेत्र में फलदार, छायादार एवं हर्बल पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरियाली को बढ़ावा देना था।



इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के समापन पर “स्वच्छ सारंडा, हरित सारंडा” का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post