Saraikela Police Drinking Water Relief: कांड्रा थाना परिसर में प्याऊ का उद्घाटन, गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत


सरायकेला: बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए कांड्रा थाना परिसर में प्याऊ (पेयजल सुविधा) का उद्घाटन किया गया। यह पहल ओसीएल कंपनी स्टील के सौजन्य से की गई है, जिससे थाना परिसर में आने-जाने वाले आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।



प्याऊ का उद्घाटन कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है और इस पहल से आमजनों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि रवि सिंह एवं विजय साहू भी उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post