महिला कॉलेज चाईबासा की एनएसएस इकाई ने ग्रामीणों के लिए विशेष कैंप का शुभारंभ किया, जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

 महिला कॉलेज चाईबासा की एनएसएस इकाई ने ग्रामीणों के लिए विशेष कैंप का शुभारंभ किया, जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित



 संतोष वर्मा

Chaibasaःकॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज 10 अप्रैल 2026 को नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया, जिसमें लगभग 80 ग्रामीणों ने बेसिक स्वास्थ्य जाँच कराई। जाँच में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हेमोग्लोबिन की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएँ मुहैया कराई गईं।

कैंप में स्वच्छता और स्वास्थ्य के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सहयोग से मेडिकल चेकअप आयोजित किया गया। इस अवसर पर मानकी दलपत देवगम उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में स्वास्थ्य जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सके। कार्यक्रम में एनएसएस वॉलंटियर्स के अलावा महिला कॉलेज के प्रोफेसर सितेंद्र रंजन सिंह और मदन मोहन मिश्रा भी शामिल हुए।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन ने बताया कि बेसिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का मुख्य उद्देश्य बीमारियों का शीघ्र पता लगाना और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। इस शिविर के अंतर्गत 15 अप्रैल 2026 तक एनएसएस वॉलंटियर्स गाँव के विभिन्न मुद्दों पर कार्य करेंगे। कल 11 अप्रैल 2026 को शिक्षा और बाल विकास के अंतर्गत आँगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक स्कूल विजिट कर बच्चों  को पोषण और आर्ट एंड क्राफ्ट की जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post