Saraikela-gamharia-death-body: गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा डैम में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा डैम में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, गम्हरिया थाना अंतर्गत रापचा डैम से लाश पानी में डूबी हुई अवस्था में देखी गई। स्थानीय लोगों ने जब शव को पानी में तैरता हुआ देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है।

गम्हरिया थाना प्रभारी राम चन्द्र रजक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक शराब के नशे में हो सकता है, जिसके कारण यह घटना घटी हो। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post