चाईबासा/संतोष वर्मा: करने वाले श्याम करने वाले श्याम' समूह के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक अमला टोला स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा श्याम का चतुर्थ वार्षिक उत्सव इस वर्ष 10 मई को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बाबा श्याम की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। अमला टोला स्थित मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गईं।
समिति के सदस्यों ने बताया, "बाबा श्याम के आशीर्वाद से यह हमारा चौथा वर्ष है। हम इस वार्षिक उत्सव को पिछले वर्षों की तुलना में और भी भव्य और यादगार बनाने के लिए संकल्पित हैं।चाईबासा शहर में बाबा का दरबार सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।"
पिछले वर्षों में इस उत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा गया है। समिति ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे 10 मई को आयोजित होने वाली इस भजन संध्या में सपरिवार सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनें।
बैठक में उपस्थित सदस्य: वैभव बजाज, मानव जोशी, भरत रुंगटा, गोपाल कुमार शाह, पुनित सराफ, हर्ष सुल्तानिया, आशु अग्रवाल, अर्पित खिरवाल, आकाश अग्रवाल, रोशन पोद्दार, सोहम बजाज, पुरषोत्तम सराफ, प्रतिक अग्रवाल।
