अशोक कुमार अधीक्षण अभियन्ता से मुख्य अभियंता कार्यालय में प्राविधिक सचिव का प्रभार लेते हुए जितेन्द्र पासवान
सूत्रों के अनुसार कल जितेन्द्र पासवान ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा का प्रभार सौंपेगें राजु मरांडी को
रांची डेस्क/संतोष वर्मा: बुधवार को पलामु अंचल के अधीक्षण अभियन्ता सुनील चंद्र नाथ से जितेन्द्र पासवान प्रभार ग्रहण किए. मालूम हो कि सुनील चंद्र नाथ की प्रोन्नति मुख्य अभियंता के रूप में होने के पाश्चात्य पलामु अंचल का पद रिक्त हो चुका है. वर्तमान में सुनील नाथ जल संसाधन विकास विभाग में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं.
यह भी मालूम हो कि जितेन्द्र पासवान कार्यपालक अभियंता से अधीक्षण अभियन्ता में प्रोन्नति के पाश्चात्य ग्रामीण कार्य विभाग में जल संसाधन से सेवा देने के बाद विभाग के द्वारा पलामू अंचल में अधीक्षण अभियन्ता के पद पर पदस्थापित करते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय में प्राविधिक सचिव के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.बुधवार को दोनों पद पर प्रदभार संभालने पदभार ग्रहण करने के बाद अभियन्ता प्रमुख मनोहर कुमार से शिष्टाचार मुलाकात भी किए.




