मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम): मुसाबनी प्रखंड की पारुलिया पंचायत अंतर्गत गांव पारुलिया टोला तेलीमारा निवासी 50 वर्षीय लोधरो सबर का विगत दिनों बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने श्राद्ध कर्म संपन्न कराने की चुनौती भी खड़ी हो गई थी।
इसकी जानकारी मिलने पर युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए परिजनों की मदद का आश्वासन दिया। अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर ने विधायक को मामले से अवगत कराते हुए गरीब सबर परिवार को श्राद्ध कर्म में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया था।
विधायक के निर्देश पर अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर, झामुमो नेता गौरांग माहली एवं पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सोरेन मृतक के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही श्राद्ध कर्म के लिए चावल, दाल, आलू, तेल, मसाले सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि परिवार विधिवत रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार संबंधी कर्मकांड पूरा कर सके।
इस मौके पर मृतक की पत्नी सुनीता सबर, पुत्र अजय सबर, गांव के माझी गुरुवा सबर, वार्ड सदस्य दशरथ सबर, अजजा उत्थान मंच के जिला कोषाध्यक्ष भीमा सबर, प्रखंड अध्यक्ष मगड़ु सबर, फोगड़ा सबर, मोहन सबर, चक्र सबर, भीमसेन सबर एवं पीरु सबर सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्रामीणों ने इस सहयोग के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में मिला सहयोग परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हुआ है।
