पदभार संभालते ही ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में सभी लंबित एवं जटिल समस्याओं का निपटारा करना पहली प्राथमिकता होगी
मौके पर NREP के कार्यपालक अभियंता हरीनंदन रजक भी गर्म जोशी के साथ राजू मरांडी का स्वागत किए
स्थानांतरण हो चुके राम भगत की मौजूदगी देखने को मिली
राजू मरांडी ने कार्यपालक अभियंता की कुर्सी संभाली
Chaibasa/संतोष वर्मा: विभागीय आदेश के आलोक में गुरूवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा में कार्यपालक अभियंता के पद पर राजू मरांडी नें तत्कालिन कार्यपालक अभियंता जितेंद्र पासवान से पदभार ग्रहण किया. ज्ञात हो की इसी प्रमंडल में राजू मरांडी सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे. श्री मरांडी युवा, कर्मठ एवं सुशील व्यक्तित्व के अभियन्ता हैं. जिला के विकास को पहले की तुलना और भी बेहतर बनाने की योजना है. प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बैठा कर जिला के विकास की गति को बढ़ाने की बात कही है. जितेंद्र पासवान के अधीक्षण अभियन्ता में प्रोन्नति होने एवं पलामू अंचल में पदस्थापित किए जाने के बाद विभाग ने ग्रामीण विकास विशेष बोकारो प्रमंडल से चाईबासा प्रमंडल में स्थानांतरण किया है.
जितेन्द्र पासवान चार साल तक अपनी सेवा पश्चिमी सिंहभूम में बिताए. अब जिला को पूर्व परिचित लोकप्रिय व्यवहारिक अभियन्ता को जिला के विकास की गाथा को लिखने की जिम्मेदारी सौंपी है. यह माना जा रहा है कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में सभी लंबित एवं जटिल समस्याओं का निपटारा करना पहली प्राथमिकता होगी. प्रभार देने के कार्यक्रम में सभी अभियंताओं की उपस्थिति के साथ साथ सभी कर्मि भी शामिल रहे. प्रभार होने के बाद भोजन का आयोजन किया गया, सभी लोग एक साथ भोजन किए. राजू मरांडी ने यह स्पष्ट कर दिया गया कि कोई भेदभाव और पक्षपात नहीं किया जाएगा.
सूत्रों के अनुसार जल्द ही संवेदक लोगों के साथ बैठक कर सभी समस्याओं का समाधान करेंगे. समय पर योजना पूरा करना प्राथमिकताओं में शामिल होगा. निविदा समय पर निष्पादन किया जाएगा. सहायक अभियंता श्यामल हंसदा, अमर रविदास, कौशल भगत, बलराम पासवान के साथ साथ प्रमंडल के सच्चे सिपाही एवं जुझारू जंगबाज कनीय अभियन्ता अविनाश, अनीस, उरांव के साथ तेज तर्रार cashier अजित झा एवं लेखा पदाधिकारी ने गर्म जोशी के साथ राजू मरांडी का स्वागत किए. सौहार्द वातावरण में सीनियर और जूनियर की गरिमा बरकार रखते हुए राजू मरांडी ने जितेन्द्र पासवान से स्नेह के साथ आशीर्वाद लिया.



