Saraikela News: ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर


सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने मंगलवार को सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सतर्कता के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े सभी तंत्रों की नियमित जांच, सतत निगरानी और समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा, ताकि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत बनी रहे। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव सहित अन्य विभागीय कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post