Dumka News: पृथ्वी दिवस निबंध प्रतियोगिता में दुमका के छात्र दीप तिवारी ने मारी बाजी, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान


दुमका: दुमका के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा 12 कॉमर्स के छात्र दीप तिवारी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित विद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने अपने मालुटी हाउस सहित पूरे स्कूल का गौरव बढ़ाया है।

दीप तिवारी एक जागरूक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में लॉज प्रमुख के रूप में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में गण शिक्षक के रूप में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा वे बाल संसद में शिक्षा एवं संचार मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

प्रतियोगिता में कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया, लेकिन दीप ने अपने प्रभावशाली लेखन, गहन विश्लेषण और पर्यावरण संरक्षण पर स्पष्ट विचारों से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनके निबंध में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास और पृथ्वी की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा गया।

दीप तिवारी सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के मौके पर उन्होंने डिजिटल वृक्षारोपण जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया, जिसे मीडिया में भी सराहना मिली। इतना ही नहीं, दीप झारखंड के राज्यपाल से मिलकर छात्र समस्याओं को भी प्रमुखता से उठा चुके हैं, जो उनके नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

दीप तिवारी ने कहा "यह सफलता मुझे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वे पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें और धरती को बचाने में योगदान दें।" दीप तिवारी का लक्ष्य भविष्य में अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज के लिए सकारात्मक योगदान देना है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभर रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post