जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और चुनाव तैयारी पर जोरों को लेकर हुई संपन्न
बीजेपी झूठी राजनीति करती है, जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से नोट बंदी और मंदिर मस्जिद करके लोगों को लड़ाने का काम कर रही हैंःसोनाराम सिंकु
केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी झूठी अफवाह फैला रही है ये महिला बिल नहीं बल्कि परिसीमन बिल हैःरमा खालखो
कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित और सामाजिक सौहार्द की राजनीति करती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि झूठी अफवाहों में ध्यान न दे जब 2023 में बिल पास हो गई थी तो उसे परिसीमन अब चुनाव के समय ही क्यों किया जा रह हैः सोनाराम सिंकु
संतोष वर्मा
Chaibasaःजगन्नाथपुर प्रखंड़ कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमिटी की बैठक की गई.उक्त बैठक में झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामा खालखो व जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह सरकार के उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल के सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे. अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों की महिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने भाग लिया.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कांग्रेस कमिटी को मजबूत करना और आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 प्रखंडों में शीघ्र महिला प्रखंड अध्यक्षों के चुनाव कराने का निर्देश दिया.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई.विधायक सोनाराम सिंकु का स्वागत जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दौरायबुरू ने बुके देकर किया, जबकि महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको का स्वागत स्वयं विधायक ने किया.मौके पर जिला अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और महिला कार्यकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं। हम सभी को एकजुट हो कर काम करना है। और कांग्रेस पार्टी का प्रचार गांव गांव तक करना है.
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष रमा खालको ने कहा कि महिलाओं को अब पंचायत चुनाव सहित हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी के लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी झूठी अफवाह फैला रही है ये महिला बिल नहीं बल्कि परिसीमन बिल है इसे जागरूकता का आवश्यकता है। हमे इसको जानना है
राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सुंदरी तिर्की ने भी संगठन विस्तार और महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने पर जोर दिया.वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित और सामाजिक सौहार्द की राजनीति करती आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि झूठी अफवाहों में ध्यान न दे जब 2023 में बिल पास हो गई थी तो उसे परिसीमन अब चुनाव के समय ही क्यों किया जा रह है। बीजेपी झूठी राजनीति करती है। जब से बीजेपी सत्ता में आई है तब से नोट बंदी और मंदिर मस्जिद करके लोगों को लड़ाने का काम कर रही हैं। हम सभी को एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी के लिए काम करना है।
बैठक में विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु,जिला महिला अध्यक्ष नीतिमा बोदरा बारी,राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सुंदरी तिर्की,जगन्नाथपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष सावित्री जेराई, नोवामुंडी महिला प्रखंड अध्यक्ष दिव्या जेराई, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।





