Adityapur Kharkai Bridge Safety Concerns: खरकाई ब्रिज के पथवे का स्लैब महीनों से टूटा, हादसे की आशंका; पार्षद ने JARDCL से शीघ्र मरम्मत की मांग की


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित खरकाई ब्रिज के पैदल पथ (पथवे) का एक हिस्सा महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ा है। स्लैब टूट जाने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम टहलने वाले आम नागरिक बड़ी संख्या में इस मार्ग का उपयोग करते हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पथवे का टूटा हिस्सा लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा में है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पुल का यह हिस्सा JARDCL के अधीन आता है।


आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा ने इस मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि संबंधित विभाग को अविलंब सूचना देकर पथवे की मरम्मत सुनिश्चित कराई जाए, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके। स्थानीय नागरिकों ने भी शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post