Saraikela: आदित्यपुर पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत युवती सकुशल बरामद, नामजद आरोपी शंभू मिर्धा गिरफ्तार


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र से दर्ज कांड संख्या 16/26 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में अपहृत युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही कांड में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्यपुर थाना में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता की तलाश शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस मामले में नामजद आरोपी शंभू मिर्धा (उम्र 25 वर्ष), पिता स्वर्गीय शुक्रा मिर्धा, निवासी शांतिनगर बड़ा गम्हरिया, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है और अपहृता का बयान दर्ज कराने के साथ-साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post