Adityapur deputy mayor: आदित्यपुर नगर निगम उप महापौर चुनाव में अंकुर सिंह 01 वोट से जीते, अर्चना सिंह को 17 मत


सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में उप महापौर पद के लिए हुए चुनाव में अंकुर सिंह ने जीत दर्ज की है। नगर निगम सभागार में हुए मतदान में कुल 35 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान में अंकुर सिंह और अर्चना सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

मतगणना के बाद अंकुर सिंह को 18 वोट प्राप्त हुए, जबकि अर्चना सिंह को 17 वोट मिले। इस तरह अंकुर सिंह ने एक वोट से जीत हासिल कर आदित्यपुर नगर निगम के नए उप महापौर बन गए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post