Saraikela Policing initiative: दलभंगा ओपी की पहल पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट संपन्न


सरायकेला: सरायकेला जिले के दलभंगा ओपी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता सियाड़ीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के स्कूल मैदान में संपन्न हुई, जिसमें कुल छह टीमों ने भाग लिया।


खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, नशामुक्ति का संदेश देना तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सियाड़ीह और अतरा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अतरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।



विजेता और उपविजेता टीम सहित सभी छह टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैच के समापन के बाद खिलाड़ियों के बीच जर्सी, हॉकी बैट, बॉल, बूट, जूता, मोजा और खेल किट का वितरण किया गया। इस पहल से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने सामुदायिक पुलिसिंग की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


इस मौके पर कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post