Saraikela/Chandil: Breaking: सरायकेला-खरसावां के हुमीद ओपी परिसर में हाई टेंशन तार गिरने से भीषण आग, दर्जनों जब्त वाहन जले


सरायकेला/चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत हुमीद ओपी परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन तार अचानक गिर पड़ा। तार गिरते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और परिसर में खड़ी दर्जनों जब्त मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन धू-धू कर जल उठे।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई।

चांडिल थाना प्रभारी दिलसन बिरुवा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हाई वोल्टेज तार के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग पर जल्द ही काबू पाने का प्रयास जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post