पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग: जोबा माझी
सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय चाईबासा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, सांसद जोबा माझी रही उपस्थित
संतोष वर्मा
Chaibasa: सेंट जेवियर्स बालक विद्यालय चाईबासा में रविवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभाएं दिखायी। प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को चार समूह में बांटा गया था। प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
इससे पूर्व मशाल जलाकर खेलकूद का सांसद ने औपचारिक रूप से घोषणा की। सांसद जोबा माझी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा पढ़ाई और खेल विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। कहा कि पढ़ाई और खेल दोनों में अनुशासन आवश्यक हैं। वार्षिक खेलकूद का थीम एक विद्यालय एक भावना हमें एक सूत्र में बांधती हैं। सांसद ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा गलतियों से सीख लेने वाला ही आगे बढ़ता है। कार्यक्रम में परेड मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम में प्राचार्य फादर यूजीन एक्का, फादर चौन्हास खलखो, फादर एडवर्ड सरदाना, फादर वर्णन डिसूजा, फादर निकोलस केरकेट्टा, सिस्टर ज्योत्सना, डॉ सौम्य सेन गुप्ता, विकास दोदराजका समेत बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


