चाईबासा नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिए नितिन प्रकाश बने झामुमो समर्थित उम्मीदवार
झामुमो प० सिंहभूम जिला कार्यसमिति के बैठक में सर्वसम्मति से नितिन प्रकाश के नाम पर पार्टी पदाधिकारियों ने लगाया मुहर
व्यवसायी नितिन प्रकाश झामुमो के एक समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है । सामाजिक क्षेत्र में वे हमेशा सक्रिय रहे हैं
संतोष वर्मा
Chaibasaःरविवार को डोबरोसाई चाईबासा स्थित सनसाईन रेस्टूरेंट में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के अध्यक्षता में झामुमो प० सिंहभूम जिला कार्यसमिति का बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें मनोहरपुर के विधायक जगत माझी सहित जिला में निवास करने वाले पार्टी के केंद्रीय सदस्य, जिला समिति के पदाधिकारी, विभिन्न वर्ग संगठनों के जिला अध्यक्ष/सचिव तथा चाईबासा एवं चक्रधरपुर के नगर अध्यक्ष/सचिव उपस्थित थे. बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों के अलावा विशेष रूप से राज्य में हो रहे नगर निकाय चुनाव पर चर्चा किया गया और प० सिंहभूम जिला अन्तर्गत चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर पर्षद क्षेत्र में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर झामुमो समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे दमखम के साथ मैदान उतरेंगे पार्टी कार्यकर्ता, झामुमो कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि प० सिंहभूम जिला के दोनों नगर पर्षद क्षेत्र में हो झामुमो का कब्जा. शहर के जाने माने व्यवसायी नितिन प्रकाश झामुमो के एक समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है । सामाजिक क्षेत्र में वे हमेशा सक्रिय रहे हैं । पश्चिमी सिंहभूम ओलम्पिक संघ, चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोल्हान यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, एफ जे सी सी आई ( फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) जैसे कई संस्थाओं के पद पर आसीन रहे हैं जिसको देखते हुए जिला कार्यसमिति के बैठक में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाया गया है ।
बैठक में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के अलावा मुख्य रूप से विधायक जगत माझी, जिला सचिव राहुल आदित्य, केन्द्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, मोनिका बोयपाई, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, प्रेम मुंडरी, दिनेश चन्द्र महतो, अकबर खान, जिला संगठन सचिव मानाराम कुदादा, चन्द्रमोहन बिरुवा, जिला संयुक्त सचिव विश्वनाथ बाड़ा, बन्धना उरांव, मो० मोजाहिद, कान्डे तियु, युवा मोर्चा जिला सचिव मंजीत हांसदा, संयुक्त सचिव मो० शाहिद, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, सचिव अनुज पुरती, महिला मोर्चा संगठन सचिव सुखमति बानरा, कोषाध्यक्ष शीला जामुदा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सिरी गोप, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कश्मीर कांडेयांग, बुद्धजीवी मोर्चा जिला सचिव नरेंद्र चातोम्बा, व्यवसायी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सारिक रजा, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, सचिव मो० तैहसीन, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष वसीम अकरम, सचिव कालटेन सिंहन, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, सचिव ताराकान्त सिजुई समेत अन्य उपस्थित थे.


