यह विश्वविद्यालय मेरे जीवन से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है, क्योंकि मैं स्वयं कोल्हान विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूँ। ऐसे भवनों के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगेःमंत्री दीपक बिरूवा

 कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान मद से स्वीकृत TRL एवं प्रोफेशनल कोर्स भवन का संपन्न हुआ भूमी पूजन 



मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि "मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि मैं आज कोल्हान विश्वविद्यालय में TRL एवं प्रोफेशनल कोर्स भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित हूँ



यह विश्वविद्यालय मेरे जीवन से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है, क्योंकि मैं स्वयं कोल्हान विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूँ। ऐसे भवनों के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगेःमंत्री दीपक बिरूवा

संतोष वर्मा

चाईबासाः कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा परिसर स्थित पी.जी. बॉयज़ हॉस्टल के समीप प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) मद से स्वीकृत जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग तथा TRL एवं प्रोफेशनल कोर्स भवन के निर्माण कार्य हेतु गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं आधारभूत संरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि दीपक बिरुआ मंत्री, परिवहन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड सरकार थे। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुआ को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर औपचारिक स्वागत के साथ की गई। इस अवसर पर माननीय कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण, डीन स्टूडेंट्स वेल्फेयर डॉ. संजय यादव, प्रॉक्टर डॉ. राजीव भारती, संयोजक, महाविद्यालय विकास परिषद डॉ. अरविंद कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर (Vocational Courses) डॉ. प्रभात कुमार, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक श्रीमती रिकी डोराई, सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता (Deans), सभी विभागाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारीगण, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।



अपने स्वागत भाषण में कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने कहा कि "आज का यह क्षण कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसका हम सभी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। इस भवन के निर्माण से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, शोध एवं विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सकेगा।"भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि "मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता और गर्व का विषय है कि मैं आज कोल्हान विश्वविद्यालय में TRL एवं प्रोफेशनल कोर्स भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित हूँ। यह विश्वविद्यालय मेरे जीवन से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ है, क्योंकि मैं स्वयं कोल्हान विश्वविद्यालय का छात्र रहा हूँ। 

ऐसे भवनों के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।"भूमि पूजन के पश्चात विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी परीक्षा नियंत्रक श्रीमती रिंकी डोराई द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि, विश्वविद्यालय प्रशासन तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मानवशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी मुंडा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post