विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से 24 घंटा के अंदर लगा जगन्नाथपुर बाजार में 200KV का ट्रांसफार्मर, लोगों को मिली राहत, लोगों नें दिया विधायक को साधुवाद

 विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से 24 घंटा के अंदर लगा जगन्नाथपुर बाजार में 200KV का ट्रांसफार्मर, लोगों को मिली राहत, लोगों नें दिया विधायक को साधुवाद

संतोष वर्मा

Chaibasaःजगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के जगन्नाथपुर बाजार का मेन लाईन का खाराब ट्रांसफार्मर विधायक सोनाराम सिंकु के अथक प्रयास से शहर वासियों को मिला 24 घंटा के अंदर बिजली.वहीं शहरवासियों नें विधायक सोनाराम सिंकु को दिया साधुवाद.ज्ञात हो की जगन्नाथपुर के राजकीय रस्सैल +2 उच्च विद्यालय

जगन्नाथपुर स्थित कन्या बालिका छात्रावास परिसर में लगे 200KV ट्रांसफार्मर के खराब होने की सूचना विधायक सोनाराम सिंकु को लोगों द्वारा दिया गया.इधर सूचना मिलते हीपमुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल सह विधायक सोनाराम सिंकु नें तत्काल संज्ञान में लेते हुए विभाग को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने हेतु उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात  24 घंटे के अंदर खराब पड़े ट्रांसफार्मर स्थान पर 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बिजली बहाल होते ही सभी दुकानदारों को राहत मिला और मेन मार्केट वासियों में खुशी का माहौल है। नया ट्रांसफार्मर लगने से मार्केट वासियों एवं दुकानदारों ने विधायक सोनाराम सिंकु के प्रति आभार प्रकट किया है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post