पीडीएस डीलरों की मांगों पर मंत्री दीपक बिरूवा का आश्वासन..
सरायकेला: सरायकेला–खरसावां जिले के पीडीएस एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
पीडीएस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फुलकांत झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नाम 11 सूत्री ज्ञापन झारखंड सरकार के मंत्री श्री दीपक बिरूवा को सौंपा।
ज्ञापन में जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा गया। इस दौरान मंत्री श्री दीपक बिरूवा ने पीडीएस एसोसिएशन की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि वे इन मांगों को शीघ्र समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
पीडीएस एसोसिएशन ने मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा जताते हुए उम्मीद की है कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
