खरसावां: झारखंड की धरती वीरों और शहीदों की धरती रही है। खरसावां गोलीकांड के अमर शहीदों की शहादत को आज पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ नमन किया गया। यह शहादत न केवल इतिहास का एक अध्याय है, बल्कि झारखंडी अस्मिता, संघर्ष और बलिदान की जीवंत पहचान भी है।
खरसावां शहीद पार्क में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झारखंड के वीर शहीदों के सपनों को साकार करना ही अबुआ सरकार का संकल्प है।
कार्यक्रम में राज्य के भू-राजस्व एवं परिवहन मंत्री माननीय श्री दीपक बिरूवा, पश्चिमी सिंहभूम की सांसद माननीय श्रीमती जोबा माझी, खरसावां के विधायक श्री दशरथ गगराई, घाटशिला के युवा विधायक श्री सोमेश सोरेन भी मौजूद रहे।
इसके अलावा झामुमो के जिला अध्यक्ष डॉ. शुवेंदु महतो, कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष फुलकांत झा ने सभी जनप्रतिनिधियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा, राजद नेता देवता प्रकाश, झामुमो के जिला संगठन सचिव अमृत महतो, जेएमएम युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सरोज मुखर्जी सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की नई पीढ़ी को इन वीरों से प्रेरणा लेकर राज्य के विकास और सम्मान के लिए आगे आना होगा।
Tags
JHARKHAND
JMM
Kharsawan
KHARSAWAN SAHID-PARK
Minister Deepak Biruwa
MP JOBA MAJHI
Political
Saraikela kharsawan
TRIBUTE
