प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोवामुण्डी में विधायक सोनाराम सिंकु नें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड का प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोवामुण्डी में विधायक सोनाराम सिंकु नें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड का प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ



ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि बीमार होने पर पूजा पाट न कर डॉक्टरी ईलाज कर स्वास्थ्य का लाभ उठायेंः विधायक सोना



संतोष वर्मा

Chaibasaःराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड सरकार के द्वारा आयोजित प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का शनिवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत पड़ने वाले नोवामुण्डी प्रखंड  क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोवामुण्डी में प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का आयोजन किया गया.उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगन्नाथपुर सह झारखंड सरकार के उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) के सोनाराम सिंकु ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सैकड़ो ग्रामीणों नें कार्यक्रम में पहूंच कर स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित हुए. विधायक सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि बीमार होने पर पूजा पाट न कर डॉक्टरी ईलाज करा कर स्वास्थ्य का लाभ उठायें.



साथ ही कहा की  टी० वी०, फलेरिया एवं कुष्ठ रोग से ग्रसित रोगी को स्वास्थ्य कीट मुख्य अथिति सोनाराम सिंकु के द्वारा वितरण किया गया तथा उक्त स्थल पर स्वास्थय विभाग के द्वारा लगाये गए सभी स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया. मौके पर प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती पूनम गिलुवा, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष, किरीबुरू पूर्वी मुखिया मंगल गिलुवा , महुदी मुखिया लक्ष्मी देवी, महुदी पंचायत समिति सदस्य श्रीमती दिव्या जेराई, डॉक्टर देवाशीष, कांग्रेस नोवामुण्डी प्रखण्ड महासचिव विलास प्रजापति, प्रदीप प्रधान, मोहम्मद जावेद, सुरेश प्रजापति,रघुनाथ राउत उर्फ पेटू एवं सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे ।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post