पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया

 भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला से एक साथ दो नेताओं को राष्ट्रीय दायित्व, नया उत्साह – नया संकल्प

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया

संतोष वर्मा 

Chaibasaःपश्चिमी सिंहभूम जिला के लिए यह अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक साथ जिले के दो वरिष्ठ और प्रतिष्ठित नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह सम्मान उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है।इसी क्रम में, केंद्रीय पर्यवेक्षक जुएल उरांव जी की उपस्थिति में आदरणीय आदित्य साहू का निर्विरोध झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन किया जाना पूरे प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक है। राज्यसभा सांसद के रूप में सफल जनसेवा के उपरांत, अब संगठन के इस शीर्ष दायित्व से निश्चित रूप से झारखंड भाजपा को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में आपका नेतृत्व मार्गदर्शक सिद्ध होगा। इसअवसर पर रांची में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा  द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं शुभकामनाएँ दी गईं, जो संगठन की एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त संदेश है।



भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य मधु कोड़ा एवं श्रीमती गीता कोड़ा तथा सभी नवमनोनीत प्रदेश प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे झारखंड में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध भूमिका निभाएगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post