नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार नें किया प्रेस वार्ता

 नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार नें किया प्रेस वार्ता



पश्चिम सिंहभूम जिले में दो नगर परिषद चाईबासा और चक्रधरपुर है, चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 21 वार्ड में 38 बूथ और कुल मतदाताओं की संख्या 36344 हैं, वही चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में 23 वार्ड मे कुल 49 बूथ और कुल मतदाताओं की संख्या 45265 है

संतोष वर्मा

चाईबासाःनगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित सभागार में प्रेस ब्रीफिंग का किया गया आयोजन. प्रेस वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दिया गया कि आज राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगर परिषद चुनाव की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम सिंहभूम जिले में दो नगर परिषद चाईबासा और चक्रधरपुर है। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 21 वार्ड में 38 बूथ और कुल मतदाताओं की संख्या 36344 हैं, वही चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में 23 वार्ड मे कुल 49 बूथ और कुल मतदाताओं की संख्या 45265 है। 

★ निर्वाचन की सूचना प्रकाशन की तिथि( पूर्वाहन 11:00 बजे से)- 28/01/2026 

★ नाम निर्देशन करने की तिथि (पूर्वाहन 11:00 से अपराह्न 3:00 तक)- 29/01/2026 से 04/02/2026 तक 

★ नाम निर्देशन की संवीक्षा की तिथि ( पूर्वाहन 11:00 से अपराह्न 3:00 तक)- 05/02/2026 

★ अभ्यर्थीता से नाम वापस लेने की तिथि ( पूर्वाहन 11:00 से अपराह्न 3:00 तक) - 06/02/2026 

★ निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि ( पूर्वाहन 11:00 से अपराह्न 3:00 तक)- 07/02/2026 

★ वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा ( प्रातः 7:00 से अपराह्न 5:00 तक) - 23/02/2026 

★ मतगणना की तिथि (प्रातः 8:00 बजे)- 27/02/2026

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post