Chakradharpur: गुंजा ग्राम में बसंती मेला में पहुंची सांसद जोबा माझी, झूमर नृत्य का उठाया आनंद

हमारी सामाजिक संस्कृति नैतिक मूल्यों का पालन का दिशा देती है: जोबा माझी


चक्रधरपुर: सरस्वती पूजा के अवसर पर टोकलो थाना क्षेत्र के गुंजा गांव में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। सांसद ने झूमर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पूर्व गुंजा गांव पहुंचने पर सांसद समेत अन्य अतिथियों का आयोजन समिति आदर्श नव युवक संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

झूमर कार्यक्रम में आये ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा हमारी संस्कृति और हमारे संस्कार जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये हमारी पहचान और गर्व का प्रतीक है जो पूर्वजों ने विरासत में दी है। कहा कि हमारी संस्कृति सामाजिक और नैतिक मूल्यों का पालन को दिशा देती है। सांसद ने कार्यक्रम के आयोजन पर आदर्श नव युवक संघ गुंजा को बधाई दी। ओडिसा से आयी सुलोचना देवी एवं टीम ने झूमर कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथि एवं ग्रामीणों का मनोरंजन किया। इस दौरान कलाकारों के आग्रह पर सांसद समेत अन्य अतिथियों ने कुड़माली गीत पर नृत्य किया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ विजय सिंह गागराई, भरनिया की मुखिया सरिता गागराई, गोपीनाथपुर के मुखिया सेलाय मुंडा, पूर्व मुखिया विजय सिंह सामाड, मथुरा गागराई, गंगाराम गागराई, विजय मुंडा, कमल किशोर महतो, मुंगालाल सरदार, मनोज कुमार महतो, सुखराम लोहार, गौरीशंकर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post