Chaibasa Accident News: चाईबासा-रांची मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार का पैर टूटा


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत टेबो घाटी के कुंदरुगुटू के पास आज शाम करीब 4 बजकर 12 मिनट पर एक बाइक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब चाईबासा से रांची जा रही कार (नंबर JH05CY7708) की विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल (नंबर JH01EE8006) से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक मॉरिस पूर्ति (उम्र 18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का पैर टूटकर लटक गया, वहीं बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। फिलहाल घटना की सूचना टेबो थाना को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post